solution for NCERT Punjabi and Hindi CBSE, History of India, Zafarnama, History of Punjab, Anuchhed and Lekh in Hindi and Punjabi, Hindi and Punjabi suvichar
प्रतिकूल चीज़ों या हालातों को परिभाषित करना और एक नाम देना जरूरी है। आदतन निराशावादी लोगों से किनारा कर लेना बेहतर है।
जवाब देना ही सब कुछ नहीं होता। जवाब न देना भी एक जवाब ही है।
हम कुछ भी करते हैं तो उसका असर भव्य होता है।
कभी भी कोई भी कोशिश करें तो उसे छोटा या जाया न समझें। छोटी – छोटी कोशिशें ही रंग लाती हैं, यह अहसास आपको जरूर होगा, आज नहीं तो कुछ साल बाद होगा, पर होगा जरूर।
सपने खुद पूरे करने होते हैं। न हालात आपके मुताबिक होंगे और न लोग।
मानव सभ्यता का पहला संकेत तब मिला जब किसी ने जरूरतमंद की मदद की।
अलग दिखने के लिए साधारण चीज़ों को थोड़ा हटकर करें और फिर देखें कि आप कैसे छा जाते हैं।
सोच भले ही नई रखो, लेकिन संस्कार पुराने ही अच्छे हैं।
कुदरत से प्रेम कीजिए, उसके करीब रहिए, तो आप कभी निराश नहीं होंगे।
खुशी चाहिए तो परफेक्शन की खोज बंद कर दीजिए।
जब सबसे अच्छी मेडिसिन यानि प्यार और परवाह, काम न करे तो उसकी डोज़ बढ़ा दीजिए, फिर खुद परिणाम देखिए। आपको इसके लिए किसी प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जब आप भीड़ से ऊपर खड़े होते हैं तो आपको अपने ऊपर फेंके जाने वाले पत्थरों के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
सफलता तक का सफ़र लंबा हो तो अच्छा रहता है, इससे आप ज्यादा सीखते हैं।
कई बार आपको अपने सपने असम्भव लगने लगते हैं लेकिन सपने सच हो सकते हैं।
जब हम अपनी असुरक्षाओं को छोड़कर आस्था के साथ आगे बढ़ते हैं तब असली सफर शुरू होता है।
आपको खुद के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए इस धरती पर किसी और इंसान की जरूरत नहीं होती, खुद से खुश रहना सीखिए।
जब लोग आपके पास मदद मांगने आते हैं तो उन्हें केवल सांत्वना देकर निराश न करें, बल्कि इस तरह मदद करें जैसे ईश्वर है ही नहीं और दुनिया में केवल एक ही व्यक्ति है जो उनकी मदद कर सकता है, वो आप हैं।
जब मनुष्य का मन शांत होगा तभी वो दुनिया में शांति बना सकेगा।
जो मानते हैं वही कहें और वही करें जो कहते हैं, तभी आप संपूर्ण बनेंगे।
मन के शुद्धिकरण के लिए एकांत बहुत जरूरी है।
अहंकारी के मन के अंदर ईश्वर के लिए कोई स्थान नहीं होता।
जानवरों की आंखें अद्भुत भाषा बोलती हैं।
जब दो लोगों के रिश्ते का आधार भरोसा और मानवता होता है, तो ईश्वर इस रिश्ते में ऊर्जा भर देते हैं।
जीवन में हमारी धारणाएं बदलती हैं। बदलनी चाहिए। हमें खोज करते हुए ही जीना चाहिए।